फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity cut, people

चार का लिया शट डाउन, पांच घंटे तक बहाल नहीं हुई बिजली, लोग हुए परेशान

Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
electricity cut, people
132केवी पॉवर हाउस पर बिजली मरम्मत का कार्य करते निगम कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
रविवार को दिनभर लगभग आधे शहर की बिजली आपूर्ति गुल रही। इसकी वजह बिजली लाइनों पर मेंटेनेंस का कार्य थी। निगम कर्मचारियों ने इसके लिए सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक चार घंटे का पावर हाउस से शट डाउन भी लिया था, लेकिन पांच घंटे बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस वजह से लोग रविवार को छुट्टी होने पर भी बिजली गुल रहने से बेचैन दिखे।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बीटीएम रोड स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन से लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया गया। इस वजह से दो गांवों के अलावा करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। निगम द्वारा बिजली लाइनों की रुटीन मेंटेनेंस की वजह से कई बार लाइनों पर शट डाउन लिया जा चुका है। हालांकि निगम अपनी ही लाइनों की मेंटेनेंस इसलिए करता है कि कोई बड़ा फाल्ट अचानक लाइन में न आए, लेकिन इस कार्य की वजह से शहरवासियों को भी कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ये फीडर रहे दिनभर बंद : बीटीएम रोड के 132केवी पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के चलते शट डाउन किया गया। इस वजह से इस पावर सब स्टेशन से संचालित होने वाले इलेवन केवी फीडर अस्पताल फीडर, सिटी फीडर, विद्या नगर फीडर, पटेल नगर फीडर, सेक्टर 13 व सेक्टर 23 फीडर, गुजरानी पंप हाउस फीडर के अलावा 33 केवी पावर सब स्टेशन हुडा व 33 केवी पावर सब स्टेशन चांग बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन हिस्सों में गुल रही बिजली आपूर्ति
मेंटनेंस की वजह से शहर के पटेल नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर 13 व 23, राजीव कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, विद्या नगर कॉलोनी, जगत कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, हांसी गेट क्षेत्र, महम गेट क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, चिड़ियाघर रोड क्षेत्र, आदर्श नगर कॉलोनी के अलावा गांव पालुवास व चांग की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

132केवी पावर सब स्टेशन पर बड़ी लाइनों की मेंटेनेंस का कार्य किया गया। जिसकी वजह से इलेवन केवी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगम प्रबंधन द्वारा बिजली उपकरणों का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए रूटीन मेंटेनेंस का काम किया गया है। इस कार्य की पूर्व सूचना भी दी गई थी।
- बालकिशन जेई, इंचार्ज 132केवी पावर सब स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed