{"_id":"6ab82470b770f20b8f0a9a19","slug":"electrician-dies-of-electrocution-while-doing-electrical-wiring-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157721-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिजली की फिटिंग करते समय मिस्त्री की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिजली की फिटिंग करते समय मिस्त्री की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव पूर में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली फिटिंग करते समय 22 वर्षीय बिजली मिस्त्री सुमित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सुमित गांव के ही मास्टर जगदीश के घर में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था इसी दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया।
सूचना मिलने पर परिजन सुमित को भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई
गांव पूर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा सुमित कुमार बिजली फिटिंग का काम करता था और अविवाहित था। शनिवार को वह मास्टर जगदीश के घर में फिटिंग कर रहा था तभी अचानक तेज करंट लगने से अचेत हो गया। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।