फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electric transmission line goods worth three lakh stolen from company store, case registered

कंपनी के स्टोर से तीन लाख को इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन लाइन का सामान चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Electric transmission line goods worth three lakh stolen from company store, case registered
भिवानी। लोहारू रोड स्थित धिराणा मोड़ के नजदीक स्कीपर लिमिटेड कंपनी के स्टोर से इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन लाइन का करीब तीन लाख कीमत का सामान चोरी हो गया। इस संदर्भ में जूई थाना पुलिस ने स्टोर कीपर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला के गांव धुरीखेड़ा निवासी सूर्य करण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कीपर लिमिटेड कंपनी में बतौर स्टोर कीपर के पद पर तैनात है। स्टोर का जितना भी सामान स्टोर से आता व जाता है उसका सारा लेखा-जोखा वह खुद संभालता है। स्टोर पर कंपनी द्वारा तीन सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए गए हैं। जिनमें से एक सिक्योरिटी गार्ड दिन में तो दो गार्ड रात की ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। स्टोर में इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन लाइन में इलेक्ट्रिक का कीमती सामान रखा हुआ है। उसने बताया कि बीते दिन जब वह स्टोर में रखे सामान का मिलान कर रहा था तो उसमे से ट्रांसमिशन लाइन का करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान गायब मिला। इस बारे में उसने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया वह इसकी सूचना जूई थाना पुलिस का दी। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने मौके का मुआयना किया और स्टोर कीपर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed