फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Electric poles standing in the middle of the road, the poles of the system are opening

बीच सड़क में खड़े बिजली के पोल, खोल रहे व्यवस्था की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electric poles standing in the middle of the road, the poles of the system are opening
विद्या नगर में निर्माणाधीन मिनी बाईपास को जाने वाले मार्ग के बीच बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सड़क के बीच में खड़े बिजली के पोल व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। ऐसा एक दो जगह नहीं, बल्कि कई जगहों पर है। ये बिजली पोल सड़कों के बीचोंबीच हैं। इनकी वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। दो सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली के बीच में व्यवस्था ऐसी फंसी की न बिजली पोल बदले न सड़क बनाने का काम रुका।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने सड़क के बीच से खंभे नहीं हटने के बावजूद नई सड़क बना डाली। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा। मामले की शिकायत ट्वीट कर बिजली मंत्री को भी दी गई। वहीं मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लोहारू से फरटिया मार्ग
लोहारू से फरटिया मार्ग पर सड़क के बीच में कई बिजली के पोल खड़े हैं। यहां पर हाल ही में बीएंडआर ने नई सड़क भी बना डाली। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन शिफ्ट किए जाने की राशि जमा कराने के बावजूद भी बिजली निगम ने खंभों को नहीं हटाया। वहीं बीएंडआर के अधिकारियों ने जल्दबाजी में सड़क का निर्माण भी करा डाला। अब इस मार्ग पर कोई भी वाहन इन बिजली पोलों से टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यानगर कॉलोनी और सेक्टर 23
विद्यानगर कॉलोनी में भी कई जगह सड़क के बीच पोल खड़े हैं। इनकी कई बार शिकायतें भी बिजली निगम अधिकारियों को दी जा चुकी हैं, लेकिन इन्हें बदला नहीं जा रहा। सेक्टर 23 की ग्रीन बेल्ट के साथ लगते पार्क से गुजरानी रोड पर भी चार से पांच बिजली के खंभे सड़क के बीच आ चुके हैं। इन खंभों की वजह से हादसे का अंदेशा बना है। मगर निगम अधिकारियों ने इन खंभों को नहीं बदला है।
नागरिक बोले - अधिकारी नहीं देते ध्यान
कमल कुमार, मंगल सेन, महावीर प्रसाद, राजबीर का कहना है कि शहर में कई जगह ऐसी हैं, जहां सड़कों या फिर स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों के रास्ते में बिजली के खंभे खड़े हैं। इन्हें बदलने के लिए निगम अधिकारियों को शिकायतों का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि बिजली उपकरण कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। मगर किसी भी अधिकारी ने इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शिकायतें दी भी गई तो उन पर भी किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। मामला बिजली मंत्री के दरबार पहुंचा तो एक दो मामलों का तुरंत समाधान भी हुआ। शहर के हांसी गेट चौक पर भी कई सालों से बिजली के भारी भरकम ट्रांसफार्मर जमीन पर दुकानों के आगे रखे थे। इसकी शिकायत बिजली मंत्री को दी तो पिछले साल ही उन्हें हटाकर सुरक्षित जगह पर लगाया गया।
एसडीओ से बात करूंगा
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। मैं अभी यहां स्थानांतरित होकर आया हूं। अगर ऐसी कोई बात है तो तुरंत उस पर संज्ञान लिया जाएगा। इस बारे में संबंधित एसडीओ से भी बात करूंगा और उस समस्या का तुरंत समाधान कराऊंगा।

-होशियार सिंह जाखड़, कार्यकारी अभियंता, सिटी डिविजन, बिजली निगम भिवानी।
सड़क के बीचोंबीच खड़े पोल को ढूंढते रहे बिजली निगम कर्मचारी
लोहारू। सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में जब बिजली निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो इस पर प्रदेश के बिजली मंत्री ने संज्ञान लिया है। दरअसल लोहारू के फरटिया रोड का मामला बताकर एक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में एक बिजली का खंभा सड़क मार्ग के बीचोंबीच दिखाया गया था। लोहारू खंड में फरटिया नाम से तीन गांव हैं। जिनमें फरटिया केहर, फरटिया भीमा और फरटिया ताल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोहारू के बिजली निगम एसडीओ राकेश कुमार की टीम दिनभर उस फोटो वाले खंभे की तलाश में तीनों फरटिया गांवों को जोड़ने वाले मार्गों की खाक छानती रही, लेकिन उन्हें यह बिजली का खंभा नहीं मिला। उधर सामाजिक संगठनों के अनेक सदस्यों का कहना है कि जांच की जाएगी तो सड़क मार्गों के साथ लगते ऐसे बहुत से बिजली के खंभें हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। यहीं नही फरटिया ताल रोड पर तो हाल में बनाए गए एक सड़क मार्ग के बीचोंबीच एक पेड़ खड़ा है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को रोड बनाते समय ध्यान रखना चाहिए कि रोड के बीचोंबीच कोई पेड़ या बिजली का खंभा आता है तो उसे संबंधित विभाग से अनुमति लेकर हटाना चाहिए। बिजली निगम एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार को कोई आदेश नहीं मिला था, लेकिन सोशल मीडिया में रोड पर बिजली के खंभे की न्यूज आने के बाद उन्होंने सभी जगह इसकी तलाश करवाई है, लेकिन उन्हें कोई खंभा नहीं मिला।

 लोहारू के फरटिया मार्ग पर सड़क के बीच लगा बिजली का खंभा।

लोहारू के फरटिया मार्ग पर सड़क के बीच लगा बिजली का खंभा। - फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed