फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Elderly woman murdered with a knife in land dispute

जमीनी विवाद में बहू ने पिता, भाई और तीन बच्चों के साथ मिलकर चाकू से गोद सास को उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered with a knife in land dispute
भिवानी। न्यू भारत नगर कॉलोनी की आरा मशीन वाली गली में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बुजुर्ग महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। 73 वर्षीय महिला को लहूलुहान देख उसका बेटा उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की हत्या का आरोप उसकी बहू, बहू के पिता, भाई और तीन बच्चों पर है। पुलिस के मृतका के बेटे जितेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता फौज में थे, जिनकी मौत हो चुकी है, उसकी 73 वर्षीय माता संतरा देवी सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोस से घर आई थी। घर में पहले से मौजूद उसके ससुर राजसिंह व साले विवेक ने उसकी मां के साथ झगड़ा किया और इसी दौरान उसके ससुर ने उसकी मां पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब उसने अपनी मां के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह दौड़ा आया, लेकिन उसे उसकी पत्नी किरण, उसकी 19 वर्षीय बेटी निधि, 17 वर्षीय पूजा व 16 वर्षीय बेटा प्रशांत और उसके साले विवेक ने उसे पकड़ लिया। उसकी आंखों के सामने ही उसके ससुर ने उसकी मां को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने मामले की सूचना डॉयल 112 पर दी। पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया और एंबुलेंस से घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायर्ड टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। जितेंद्र का आरोप है कि उसका अपनी पत्नी किरण के साथ पिछले डेढ़ साल से खर्चे को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी और उसकी सुसराल वाले उसकी मां के नाम मकान और प्लाट को हथियाना चाहते थे। इसी को लेकर उसकी मां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे जितेंद्र के बयान दर्ज कर इस संबंध में उसकी पत्नी किरण, ससुर राजसिंह, साला विवेक, जितेंद्र की बेटी निधि, पूजा व बेटा प्रशांत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामला घरेलू विवाद का है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed