फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education is not just study but also sadhna: Governor

शिक्षा केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि साधना भी : राज्यपाल

Thu, 01 May 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Education is not just study but also sadhna: Governor
सीबीएलयू में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करते राज्यपाल बंडारू दत्
भिवानी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि एक साधना भी है। निरंतर सीखते रहने का नाम साधना है। सीखने की कोई समय सीमा नहीं होती। विद्यार्थी को अपने जीवन में निरंतर सीखने और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह हमें बेहतर इंसान बनाती है।
विज्ञापन

वीरवार को गांव प्रेम नगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू ने 1,276 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कीं। इसके अलावा 48 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें से 43 छात्राएं थीं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की तरफ से साउथ एशियन पैराओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को समाज में उल्लेखनीय कार्य के चलते डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की 10 साल की विकास गाथा पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया और एक नई एंबुलेंस को विश्वविद्यालय को समर्पित किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि विकसित हरियाणा के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल का नाम सम्मान से लिया जाता है। वे हरियाणा के आधुनिक विकास के निर्माता माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2030 तक भारत में आईटी के क्षेत्र में 10 करोड़ नौकरी सृजित होने की संभावना
राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने कहा कि वर्ष 2030 तक देशभर में लागू हो रही नई शिक्षा नीति को हरियाणा में मौजूदा वर्ष 2025 में ही लागू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2030 तक देश में आईटी क्षेत्र में 10 करोड़ नौकरियां सृजित होने की संभावना है।
सीडीएलयू शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर हो रही साबित : किरण
दीक्षांत समारोह में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय हरियाणा में अव्वल दर्जे का होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद खेल राज्यमंत्री से सीबीएलयू के साथ-साथ भिवानी में अधिक से अधिक खेल सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।
विद्यार्थियों के कौशल विकास को मिल रहा बढ़ावा : धर्माणी
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण पर पाठ्यक्रम बनाया है, जिसे देश के ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने लागू किया है। विश्वविद्यालय ने सतत विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पांच गांव को गोद लेकर उनमें पुस्तकालय एवं वाचनालयों की स्थापना की है।

राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को डिग्री के साथ दीक्षा के संकल्पों का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन प्रो. सुनीता भरतवाल व डॉ. स्नेहलता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed