{"_id":"5925ce524f1c1be45b53677d","slug":"education-bord-three-time-meating-forth-meating-scucses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड : तीन दौर की वार्ता हुई फेल, चौथी में बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड : तीन दौर की वार्ता हुई फेल, चौथी में बनी बात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं के रिजल्ट में गड़बड़ी के बाद अधीक्षक के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने की वजह से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। गतिरोध खत्म करने के लिए बोर्ड प्रशासन और कर्मचारियों के बीच दिन में तीन दौर की वार्ता विफल रही, लेकिन चौथी बातचीत में सुलह का रास्ता निकला। कर्मचारियों का दबाव रंग लाया और बोर्ड प्रशासन ने निलंबन आदेश वापस ले लिये। इसके बाद शाम को कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।
मंगलवार सुबह कर्मचारी अपनी सीट के बजाय बोर्ड परिसर की लॉबी में एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष व सचिव की एंट्री के वक्त कर्मचारियों ने खूब नारेबाजी की। बोर्ड में लगातार दूसरे दिन कामकाज ठप होने के विरोध में छात्र व अभिभावकों ने नाराजगी भी जताई। इसके बाद नाराज लोगों ने बोर्ड के बाहर हांसी मार्ग को जाम करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध नहीं होने दिया।
धरने व नारेबाजी के बीच कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए अध्यक्ष कार्यालय में बुलाया। पहली समझौता वार्ता सुबह दस बजे, दूसरी 12 बजे और तीसरी तीन बजे हुई। लेकिन, तीनों वार्ता बेनतीजा रहीं। चौथे दौर की बातचीत साढ़े चार बजे हुई। वार्ता के बाद अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव अनिल नागर ने धरने के बीच आकर समझौते की जानकारी दी। इसके बाद सभी मांगों का निपटान होने उपरांत तालमेल कमेटी ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
तालमेल कमेटी नेताओं ने बताया कि बोर्ड प्रशासन ने तालमेल कमेटी की सभी मांगों को मान लिया है। निलंबित कर्मचारियों के निलंबन आदेश वापिस ले लिए है। हारट्रोन कर्मचारियों की एक्सटेंशन व अधीक्षकों को स्टेट-अप का लाभ दे दिया गया है। प्रमोशन के लंबित मामलों को आगामी तीन दिनों में हल कर दिया जाएगा।
समझौता वार्ता में तालमेल कमेटी नेताओं ऋषिराम शर्मा, ओमबीर नेहरा, ईश कुमार, कुरडाराम, बिरेन्द्र बाल्याण, दुलीचन्द यादव, खुशीराम रंगा, अमरजीत यादव, उषा मक्कड, दयानद यादव ने भाग लिया।