फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Duty Magistrate and Police Officer should visit their area and take stock of the situation in each village

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र का दौरा कर प्रत्येक गांव की स्थिति का जायजा लें : एसडीएम

Tue, 01 Oct 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 01 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Duty Magistrate and Police Officer should visit their area and take stock of the situation in each village
लोहारू के बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव अधिकारियों की बैठक को निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में संबो
लोहारू। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से जुड़ी टीम वीएसटी, एफएसटी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी और पुलिस अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर नजर रखें। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाने में कहीं पर भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर प्रत्येक गांव की स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे। उन्होंने लोहारू, बहल तथा सिवानी के थाना प्रभारी से प्रत्येक मतदान केंद्र तथा गांव की जानकारी ली और उसकी समीक्षा की।
विज्ञापन

लोहारू, बहल तथा सिवानी के नायब तहसीलदार तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से भी संबंधित ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप आदि मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अशोक कुमार कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था मतदान केंद्रों पर स्थापित की गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार शेखर नरवाल कृष्ण कुमार वर्मा ,बीडीपीओ धर्मपाल, बीडीपीओ अमित कुमार, बीडीपीओ सुमित कुमार, लोहारू के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सिवानी थाना प्रभारी राजपाल, बहल थाना प्रभारी सुमित श्योराण, एमटी ललित कुमार, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स सहित अनेक सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed