{"_id":"68b8a08307dc27260807e093","slug":"due-to-waterlogging-schools-and-colleges-in-three-blocks-of-the-district-are-closed-till-further-orders-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-139128-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जलभराव के कारण जिले के तीन खंडों में स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जलभराव के कारण जिले के तीन खंडों में स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद
Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल में जमा बारिश का पानी।
भिवानी। जिले के भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा खंडों में लगातार हो रही बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बरसाती पानी खेतों और रिहायशी इलाकों तक पहुंचने के साथ-साथ कई सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी भर गया है। विद्यार्थियों के आने-जाने और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन सभी शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बरसाती पानी के कारण कई गांवों में विद्यालयों की कक्षाएं चौपालों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर चलानी पड़ीं। इससे बच्चों और अध्यापकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और घरों में रहें। विशेषकर नहर किनारों, नालों और निचली सड़कों पर जाने से परहेज करें।
आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 01664-241077 जारी किया गया है। जलभराव से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), विकास एवं पंचायत और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण भिवानी, बवानीखेड़ा व तोशाम उपमंडल के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के तीन खंडों के सरकारी, निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद किया गया है। - साहिल गुप्ता, डीसी, भिवानी।