फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to the efforts of Prayas, Mehak of Bal Ashram got her own home

Bhiwani News: प्रयास के प्रयासों से बाल आश्रम की महक को मिला अपना घर

Tue, 19 Dec 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Due to the efforts of Prayas, Mehak of Bal Ashram got her own home
 बाल सेवा आश्रम की महक को नए घर भेजते जिला बालकल्याण के सदस्य। स्वंय
भिवानी। प्रयास स्पेशल स्कूल की छात्रा महक भिवानी के बाल सेवा आश्रम में रहती है। उसे अब 18 साल के हो जाने के बाद बाल सेवा आश्रम के नियम के अनुसार दूसरे किसी महिला आश्रम में भेजने का नियम है। लेकिन महक से सभी लोग इतना प्यार करते हैं कि बाल सेवा आश्रम के सदस्य व प्रयास स्कूल स्टाफ चाहते थे कि उसे भिवानी में ही कोई जगह रहने को मिल जाए। इसी को देखते हुए प्रयास स्कूल की तरफ से श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में स्थित अपना घर के संचालक से बातचीत की गई। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बाल कल्याण कार्यालय में सभी कार्यवाही पूरी करते हुए व मेडिकल जांच के बाद महक को अपना घर की टीम के साथ रवाना कर दिया। जिला बाल कल्याण कार्यालय में सभी कार्यवाही पूरी कर मेडिकल जांच करवाकर महक को अपना घर की टीम को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम दीन दुखियों, बेसहारा, मंदबुद्धि, बेघर लोगों को आसरा देता है। उनके रहने-खाने का इंतजाम अपना घर आश्रम में होता है। इस मौके पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी राजकुमार कोठारी, संदीप, बाल कल्याण समिति के सदस्य रमेश, प्रयास स्पेशल स्कूल की संचालिका संस्कृति जैन, बाल सेवा आश्रम से मोनिका व अपना घर के अध्यक्ष कमल अग्रवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article