{"_id":"6a19ca3be03093849f0f2e2c","slug":"due-to-storm-and-rain-power-supply-in-bahal-area-collapsed-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-151817-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आंधी-बारिश से बहल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आंधी-बारिश से बहल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
बहल क्षेत्र में तेज आंधी के कारण गिरा ट्रांसफार्मर।
बहल। वीरवार रात आई तेज आंधी और बारिश से बहल क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे खड़े पेड़ सड़क पर गिर गए जिससे यातायात प्रभावित रहा। वहीं बिजली निगम को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।
बिजली निगम के करीब 340 पोल टूटकर गिर गए जबकि विभिन्न फीडरों को सप्लाई देने वाले करीब 50 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। निगम के एसडीओ ऋषभ ने बताया कि आंधी से गिरे पोल और ट्रांसफार्मरों के कारण निगम को करीब 20 लाख रुपये से अधिक नुकसान होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि बिजली निगम की टीमें वीरवार रात से ही बिजली लाइनों को दुरुस्त करने के कार्य में जुटी हुई हैं। पोल और ट्रांसफार्मर गिरने के कारण कस्बे की बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। वीरवार रात गुल हुई बिजली शुक्रवार तक बहाल नहीं हो सकी। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगाए गए इन्वर्टर भी शुक्रवार सुबह जवाब दे गए जिसके कारण लोगों को दिनभर उमस और गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।