फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to land dispute, sharp weapons went fiercely in Gobindpura, ten injured, three serious

भूमि विवाद के चलते गोबिंदपुरा में जमकर चले तेजधार हथियार, दस घायल, तीन गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to land dispute, sharp weapons went fiercely in Gobindpura, ten injured, three serious
गांव गोबिंदपुरा में हुए दो पक्षों के झगड़े में घायल एक पक्ष के लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। खेत के विवाद के चलते गांव गोबिंदपुरा में दो पक्षों में सोमवार सुबह जमकर तेजधार हथियार चले। दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। मामले की सूचना सदर पुलिस थाना को दी। झगड़े में कुलदीप, सत्यवान, ऋषि, कालु, सचिन, अजय, संजय, शमशेर, सुरेंद्र और सरोज घायल हैं।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव गोबिंदपुरा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनके परिवार के ही कुछ लोगों ने सोमवार सुबह कांटेदार तार लगा दिए। आरोपी पक्ष के लोग को कई बार मना किया, लेकिन उन्होंने कब्जा करना बंद नहीं किया। सुरेंद्र ने बताया कि रविवार को भी दोनों पक्षों की कहासुनी हुई थी, जिसमें उन्होंने पटवारी से पैमाइश करवाने की बात कही थी, मगर आरोपी पक्ष ने जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पक्ष से पांच-छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से गांव गोबिंदपुरा निवासी बजरंग ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उनकी जमीन है, जोकि तीन दादा की साझे की है। मगर आरोपी पक्ष से एक व्यक्ति ने पूरा किला बेचने के लिए 50 हजार रुपये एडवांस लिए हुए हैं। इसको लेकर आरोपी पक्ष ने इस जगह पर कब्जा कर लिया, जिसके विरोध में जब वे खेत में गए तो आरोपी पक्ष ने उन पर तेजधार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसकी वजह से उनके पक्ष से सात-आठ लोग घायल हो गए हैं। नागरिक अस्पताल में 10 लोगों की एमएलआर काटी है। इनमें से घायल अजय, कुलदीप और कालू को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन की हालत गंभीर : डॉ. धर्मेंद्र
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि गांव गोबिंदपुरा में हुए झगड़े में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।

घायलों के बयान दर्ज कर करेंगे कार्रवाई
गांव गोबिंदपुरा में दो पक्षों में हुए झगड़े का नागरिक अस्पताल पुलिस चौकी से रोका प्राप्त हुआ है। इस संबंध में घायलों के बयान दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जाएगी।
- एचसी सुमित, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed