फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to heavy rains, the speed of trains slowed down at the junction, six trains were delayed by two to three hours

Bhiwani News: भारी बारिश से जंक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार थमी, दो से तीन घंटे की देरी से चली छह ट्रेनें

Wed, 03 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the speed of trains slowed down at the junction, six trains were delayed by two to three hours
भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। भारी बारिश ने मंगलवार को रेल सेवाओं की रफ्तार भी थाम दी। भिवानी जंक्शन से मुख्य रूप से छह ट्रेनें अपने तय समय से दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हुईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से आने-जाने की घोषणाएं होती रहीं।
विज्ञापन

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, बीकानेर के सदस्य हरीश गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार को गाड़ी संख्या 14086 सिरसा एक्सप्रेस, जो सुबह 5:20 बजे चलती है, वह 6:30 बजे रवाना हुई। इसी तरह 14725 भिवानी-मथुरा ट्रेन सुबह 5:50 बजे के बजाय 7 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली वाया भिवानी ट्रेन, जो दोपहर 3 बजे जाती है, वह 5 बजे चली। वहीं गाड़ी नंबर 54085 दिल्ली-सातरोड ट्रेन सुबह 11:45 बजे रवाना होनी थी, लेकिन यह 1:20 बजे गई। गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस भिवानी से भटिंडा सुबह 8:40 बजे के बजाय 9:30 बजे रवाना हुई। इसी तरह गाड़ी संख्या 14030 भिवानी-गंगानगर ट्रेन दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:30 बजे रवाना हुई। रेल यात्रियों को इस लेटलतीफी से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed