{"_id":"65c520bc0b5f930fa9037aa4","slug":"due-to-governments-negligence-drug-trade-is-flourishing-openly-in-haryana-bajrang-garg-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-112906-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की लापरवाही से हरियाणा में खुलेआम नशे का व्यापार फल-फूल रहा : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की लापरवाही से हरियाणा में खुलेआम नशे का व्यापार फल-फूल रहा : बजरंग गर्ग
Fri, 09 Feb 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते बजरंग गर्ग ।
भिवानी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों की अनाज मंडी की धर्मशाला में बैठक लेने के बाद पत्रकार वार्ता की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतेगी और हरियाणा में जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार की लापरवाही से हरियाणा में खुलेआम नशे का व्यापार फल-फूल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से बेहद दुखी है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा बेरोजगारी में अव्वल स्थान पर है और क्राइम के मामले में प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में हर रोज लूटपाट, फिरौती, हत्या, अपहरण व चोरियों की वारदातें हो रही हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है मोदी ने घोषणा की थी कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी दूंगा। भाजपा कहती थी कि 250 रुपये रसोई गैस सिलेंडर देंगे और 35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल देंगे। यहां तक की किसानों की आय दो गुना करने का वायदा किया था। मगर सरकार की सभी घोषणाएं जुमला सिद्ध हुई है। इस अवसर पर रिटायर्ड सेशन जज राकेश यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, पूर्व विधायक डॉ शिव शंकर भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बुवानीवाला, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, एडवोकेट विकास, नरेंद्र गागड़वास, प्रेमवती गोयल, वेद पुजारी, संदीप तंवर,विजय बंसल टेनी, नरेश तवंर, यूथ कांग्रेस नेता अभिजीत लालसिंह मौजूद रहे।