फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DTP ran a bulldozer in an illegal colony on Dhana Road

Bhiwani News: डीटीपी ने ढाणा रोड पर अवैध कॉलोनी में चलाया बुलडोजर

Thu, 07 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
DTP ran a bulldozer in an illegal colony on Dhana Road
ढाणा मार्ग पर 18 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर निर्माण ढहाता बुलडोजर।
भिवानी। शहर के चारों ओर तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियों पर नकेल कसते हुए बुधवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने ढाणा रोड स्थित करीब 18 एकड़ कृषि भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो थाना टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में कॉलोनी में बने दो मकानों को तोड़ा गया, 17 प्लॉटों की चहारदीवारियां और गेट ध्वस्त किए गए, 12 प्लॉटों की नींव उखाड़ी गई और अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को भी बुलडोजर से मिटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्लॉट खरीदने वाले कई लोग भी वहां पहुंचे और दूर से ही बेबसी से तोड़फोड़ देखते रहे।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पंचायती राज विभाग के एसडीओ रिंकू की अगुवाई में डीटीपी टीम ने हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट की मौजूदगी में यह कार्रवाई अंजाम दी। कुछ ही घंटों में अवैध कॉलोनी मलबे और ईंटों के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






भिवानी जोनपाल क्षेत्र की हद में आने वाले अनधिकृत क्षेत्र में काटी गई अवैध कॉलोनी में नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। बुधवार को करीब चार से पांच घंटे तक यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में की गई। आम जनता से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे कॉलोनाइजरों के बहकावे में न आएं और किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉटों की खरीद-बिक्री न करें। - नवीन कुमार, जिला नगर योजनाकार, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed