फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DSP will investigate the allegations against national coach Asan Kumar

Bhiwani News: डीएसपी करेंगी राष्ट्रीय कोच असन कुमार पर लगे आरोपों की जांच

Mon, 11 Sep 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
DSP will investigate the allegations against national coach Asan Kumar
असन कुमार।
भिवानी। भारतीय कबड्डी टीम के कोच एवं द्रोणाचार्य अवाॅर्डी असन कुमार सांगवान पर नाबालिग लड़की खिलाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अब महिला पुलिस थाना की डीएसपी करेंगी। महिला पुलिस थाना की डीएसपी मनीषा देवी के पास इस मामले की जांच पहुंची है। हालांकि असन कुमार के खिलाफ चार सितंबर को महिला पुलिस थाना में हिसार जिले के एक गांव की नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद महिला पुलिस थाना की टीम ने पीड़ित लड़की के बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान दर्ज कराकर काउंसलिंग कराने के बाद मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज कराए थे।
विज्ञापन


महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में हिसार जिले के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि था कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ती है और कबड्डी की खिलाड़ी है। पीड़ित लड़की ने बताया कि खेल के दौरान ही करीब एक साल पहले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच असन कुमार सांगवान से मुलाकात हुई थी। इसी दौरान असन ने उसका फोन नंबर ले लिया था। लड़की ने आरोप लगाया कि असन कुमार पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा है। उसका एशियन गेम्स में चयन कराने के बहाने उसे बार-बार फोन पर मैसेज भेज उसे मिलने के लिए बुलाता रहा। नहीं आने पर उसका कहीं पर सेलेक्शन नहीं होने देने की भी धमकी दी। लड़की ने आरोप लगाया कि चार सितंबर को उसने मैसेज भेजकर उसे दिल्ली या फिर भिवानी आने के लिए कहा। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ भिवानी के हांसी गेट पर बताए गए पते पर पहुंची थी। यहां आने के बाद असन कुमार उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, मगर उसने साफ इंकार कर दिया। लड़की का साथ जाने से इंकार किए जाने पर असन ने उसे धमकी दी कि उसका कहीं सेलेक्शन नहीं होने देगा। लड़की ने पुलिस को असन कुमार द्वारा मोबाइल फोन पर भेजी गई व्हाट्सएप चैट भी दिखाई थी। जिसके बाद चार सितंबर को महिला पुलिस थाना में पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी असन कुमार सांगवान के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन






पीड़ित लड़की से समझौते के प्रयासों के भी लग रहे कयास

भारतीय कबड्डी टीम के कोच असन कुमार सांगवान के खिलाफ महिला पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं पीड़ित लड़की के परिजनों से भी समझौते के प्रयासों के भी कयास लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की को मनाने के लिए हर संभव कोशिश हो रही है ताकि वह कोच पर लगाए आरोपों को वापस ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाबालिग खिलाड़ी की शिकायत पर आरोपी कबड्डी कोच असन कुमार सांगवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हो चुके हैं। अब इस मामले की जांच महिला पुलिस थाना की डीएसपी मनीषा देवी द्वारा की जाएगी।
-धर्मली देवी, एसएचओ महिला पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed