{"_id":"63adc9af6896f92e5456cb81","slug":"drizzle-with-clouds-in-the-morning-sunny-in-the-day-bhiwani-news-hsr651083339","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुबह बादलवाई के साथ हुई छिटपुट बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुबह बादलवाई के साथ हुई छिटपुट बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप
विज्ञापन
नेहरू पार्क में झूला झूलते बच्चे। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में सुबह आठ बजे बादलवाई के साथ ही बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन में धूप खिली, जिसका बच्चों ने पार्कों में खूब आनंद उठाया। धूप खिलने से आमजन को ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिली। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री से बढ़कर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान भी 4.3 डिग्री से बढ़कर 8.3 डिग्री दर्ज हुआ।
दोपहर को धूप खिली तो लोग पार्क और अपने घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बच्चे भी अपने दोस्तों के साथ पार्कों में लगे झूलों में झूलते नजर आए। वहीं मौसम में हो रहा उतर-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है।
10 दिन के तापमान की जानकारी
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 20.4 8.3
28 दिसंबर 19.2 4.3
27 दिसंबर 14.9 4.4
26 दिसंबर 12.3 5.5
25 दिसंबर 15 5.3
24 दिसंबर 15 8.5
23 दिसंबर 13.6 6.0
22 दिसंबर 15.5 6.2
21 दिसंबर 15.7 6.4
20 दिसंबर 20.2 6.6