फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drain cleaning intensified before monsoon, target to complete the work in 20 days

Bhiwani News: मानसून से पहले तेज हुई नालों की सफाई, 20 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Drain cleaning intensified before monsoon, target to complete the work in 20 days
शहर में गंदगी से अटे पड़े खुले नाले। - फोटो : 1
भिवानी। मानसून से पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में खुले बरसाती नालों की सफाई का काम तेज कर दिया है। विभाग ने नालों की सफाई के लिए पांच अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं और 20 दिन के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में करीब छह से सात किलोमीटर दायरे में बरसाती नाले हैं जिनके जरिए बारिश का पानी डिस्पोजल और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचता है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा विकास नगर से एमसी कॉलोनी तक बरसाती नालों की सफाई का कार्य 5,38,000 रुपये के बजट से पूरा किया जा चुका है। वहीं वैश्य स्कूल दिनोद गेट से लोहारू रोड एमआरएफ सेंटर तक नालों की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार शिव नगर कॉलोनी से मूलचंद जोहड़ और कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र के बरसाती नाले भी जल्द साफ कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हनुमान गेट से दादरी गेट चौक तक बरसाती नालों की सफाई का कार्य 9,98,000 रुपये के बजट से जल्द शुरू होगा। ढाणा रोड एसटीपी से टी प्वाइंट हाथी ताल तक खुले नालों की सफाई का कार्य 8,72,000 रुपये के बजट से चल रहा है जिसमें करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं टी प्वाइंट हाथी ताल से दादरी रोड एसटीपी तक नालों की सफाई का 75 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है जिस पर 9, 95,000 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी तरह रोहतक रोड से ढाणा रोड डिस्पोजल तक करीब दस लाख रुपये के बजट से नालों की सफाई का कार्य जारी है जिसमें फिलहाल 15 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के खुले नालों की जगह पाइप लाइन बिछाने का चल रहा काम
शहर में करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा खुले बरसाती नालों की जगह पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से खुले नालों को 24 इंची पाइप लाइन में परिवर्तित किया जा रहा है। रोहतक गेट से फैंसी चौक, नया बाजार, सराय चौपटा, शिक्षा मार्ग, दिनोद गेट, शिव नगर कॉलोनी के साथ-साथ घोसियान चौक, जैन चौक और दादरी गेट क्षेत्र में खुले नालों को पाइप लाइन में बदला जा रहा है। नगर परिषद का यह कार्य करीब 80 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मानसून में शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। हालांकि मुख्य मार्गों के सुंदरीकरण का कार्य अभी जारी है और माल रोड निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है। माल रोड पर बरसाती पानी निकासी के प्रबंध भी अभी अधूरे हैं।



शहर के अंदर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खुले बरसाती नालों की सफाई का काम चल रहा है। करीब 20 दिन में बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। मानसून में खुले बरसाती नालों के जरिये पानी डिस्पोजल व एसटीपी तक पहुंचे यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। फिलहाल नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। -सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed