फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dog left on person going to shop with child, case filed against owner

बच्चे के साथ दुकान पर जा रहे व्यक्ति पर छोड़ा कुत्ता, मालिक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dog left on person going to shop with child, case filed against owner
भिवानी। शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी में एक व्यक्ति पर डेढ़ साल के बच्चे के साथ दुकान पर जाते समय पड़ोसी ने अपना कुत्ता छोड़ दिया। इस वजह से व्यक्ति को पैर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं उसका छोटा बच्चा बच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि 22 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने डेढ़ साल के बच्चे रुद्र को गोदी में लेकर दुकान पर गया था। इसी दौरान कॉलोनी का ही हर्ष अपने अमेरिकन पिटबुल नस्ल के कुत्ते को लेकर वहां खड़ा था। उसने उसे व उसे बेटे को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कुत्ते की रस्सी ढीली छोड़ दी। इसके बाद कुत्ता उन पर टूट पड़ा। हर्ष को कुत्ता हटाने के लिए कहा तो उसने कुत्ते को उन दोनों पर छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते से उसका बचाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed