{"_id":"68826b8940403e58370db955","slug":"document-verification-process-of-ug-first-year-students-postponed-due-to-cet-center-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137291-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीईटी केंद्र के चलते यूजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीईटी केंद्र के चलते यूजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया स्थगित
Thu, 24 Jul 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय।
भिवानी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के चलते यूजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी स्थगित हो गई है। फिलहाल यूजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन की तरफ से नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन स्थगन से अवगत कराया जा रहा है।
26 और 27 जुलाई को सीईटी है। इसी की तैयारियों को लेकर स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है वहीं कॉलेज में भी व्यवस्थाएं बनने के लिए काम चल रहा है। ऐसे में यूजी कोर्स में दाखिला कराने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए एक अगस्त को बुलाया गया है। शहर के महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन स्थगित करने का नोटिस जारी कर दिया है। महाविद्यालय के प्राध्यापक जगबीर मान ने बताया कि सीईटी को लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को अब एक अगस्त को बुलाया गया है।