फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Do you get divorced easily or not, as soon as you say no, the young man was stabbed with a knife

तुम आराम से तलाक लेते हो या नहीं कहते ही युवक को घोंप दिया चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Do you get divorced easily or not, as soon as you say no, the young man was stabbed with a knife
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर एमके रिसोर्ट के समीप कार सवार एक युवक को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने चाकू से हमला करने से पहले उसे कहा कि तुम आराम से तलाक लेते हो या नहीं। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

हनुमान गेट रविदास धर्मशाला वासी 28 वर्षीय रवींद्र ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक बवानीखेड़ा में सेफ्टी मैनेजर के पद पर लगा हुआ है। आठ नवंबर की शाम सात बजे अपनी रिट्ज गाड़ी में सवार होकर भिवानी से अपने नाना के घर काहनौर जा रहा था। वह भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर एमके रिसोर्ट के समीप पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गाड़ी को रोकने का इशारा किया। उसने सड़क की साइड में अपनी गाड़ी रोक दी और बाइक पर सवार दोनों नकाबपोश युवक भी उसके पास आए और उन्होंने उससे कहा कि तुम अपना तलाक आराम से लेते हो या नहीं। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज की और चाकू से हमला कर दिया। हमलावर कपड़े से अपना मुंह ढके हुए थे। उसने उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। बदमाश उस पर चाकू पेट में बाईं तरफ और बाएं हाथ की बाजू पर हमला कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। रवींद्र ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में खर्चे का केस चल रहा है। उसकी पत्नी पिछले चार साल से अपने मायके हिसार में रह रही है। उसे शक है कि उस पर हमला उसकी पत्नी ने कराया है। उसने अपनी ससुराल वालों से भी जान का खतरा जताया है। इस संबंध में पुलिस ने रवींद्र के बयान दर्ज कर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed