फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Divyang woman accused of forcibly drinking poison

दिव्यांग महिला ने लगाए जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Divyang woman accused of forcibly drinking poison
भिवानी/ कैरू। जूईकलां में एक दिव्यांग महिला ने परिवार के लोगों पर मारपीट कर जबरन जहर पिलाने के आरोप लगाए हैं। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। जूईकलां पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी पति, बेटे और पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में दिव्यांग संतोष ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चारपाई पर बैठी थी। इसी दौरान उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज कर झगड़ा कर लिया और मारपीट की। शाम करीब सात बजे उसका पति अंत कुमार व लड़का वेदपाल और वेदपाल की पत्नी रंजना तीनों ने मिलकर उसे एक शीशी में जबरन जहर पिला दिया। इसके बाद वह चारपाई पर बेहोश हो गई। इसके भाई कुलदीप ने उसे बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार मिला।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने पति व बेटे और पुत्रवधू पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। जूईकलां पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed