{"_id":"6aca99c770ff35842f09e58c","slug":"district-road-skating-championship-on-the-28th-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158462-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला रोड स्केटिंग चैंपियनशिप 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला रोड स्केटिंग चैंपियनशिप 28 को
विज्ञापन
भिवानी। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से 28 अक्तूबर को जिला रोड स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी स्पीड स्केटिंग में अपनी प्रतिभा और रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निमंत्रण पत्र भेजकर खिलाड़ियों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक स्कूलों और खिलाड़ियों को 19 अक्तूबर तक निर्धारित प्रोफार्मा भरकर पूरी जानकारी के साथ प्रतिभागियों की सूची जमा करानी होगी। प्रति स्केटर 300 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके बाद 21 अक्तूबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराया जा सकेगा।
चार श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता, सुरक्षा किट अनिवार्य
एसोसिएशन के संरक्षक एवं शिवम स्कूल के निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता चार मुख्य श्रेणियों- एडजस्टेबल, क्वाड, इनलाइन और लेवल-3 व लेवल-4 में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेडगियर, नी-पैड और पूरी सेफ्टी किट पहनना अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा किट के बिना किसी भी खिलाड़ी को ट्रैक पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के सचिव कृष्ण सैनी ने बताया कि जिले में रोलर स्केटिंग को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह है। कार्यकारी अध्यक्ष रिपु दमन ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
छह वर्ष से 10 वर्ष तक के विजेताओं को मिलेंगे विशेष पुरस्कार
प्रतियोगिता में 4 से 6 वर्ष, 6 से 8 वर्ष और 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग के विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।