फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District-level badminton tournament begins at Bhim Stadium

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में जिलास्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ

Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
District-level badminton tournament begins at Bhim Stadium
भीम स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन स्पर्धा के दौरान डीसी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : सूचना वि
भिवानी। भीम स्टेडियम के नवनिर्मित बैडमिंटन हाल में शनिवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया। इस मौके पर डीसी साहिल गुप्ता ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और स्पर्धा का शुभांरभ किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि भिवानी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर देश विदेश में हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन खिलाड़ियों के हित में सभी कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन किसी ना किसी खेल गतिविधि में भाग लेना चाहिए ताकि हमारा शरीर निरोगी व स्वस्थ रहे। इस दौरान जिला वेलफेयर बैडमिंटन एसोसिएशन भिवानी के जिला प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में भीम स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार किया गया है।
विज्ञापन

जिला सचिव व रेलवे कोच सतविंदर ने कहा कि जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के विभिन्न आयु वर्ग जैसे अंडर-11, अंडर-13, अंडर-17, मेंस सिंगल्स, डबल्स, मिक्स डबल का आयोजन किया गया है जो 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन एसोसिएशन के जिला प्रेस सचिव व सिविल सर्जन ऑफिस से हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed