{"_id":"6558fdf91307d996ff072df7","slug":"district-child-welfare-officer-gave-notice-on-illegal-sale-of-tobacco-in-shops-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-8879-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला बाल कल्याण अधिकारी ने दिए दुकानों में अवैध तरीके से तंबाकू बिक्री पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला बाल कल्याण अधिकारी ने दिए दुकानों में अवैध तरीके से तंबाकू बिक्री पर नोटिस
Sat, 18 Nov 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
शौक में किशोर और युवा धुएं के कश लगा खुद को नशाखोरी की तरफ धकेल रहे हैं। नशा खोरी के प्रति भले ही पुलिस व जिला प्रशासन कितनी भी सख्ती बरते, मगर अब भी स्कूलों और कॉलेजों के साथ शिक्षण संस्थाओं के आसपास काफी मात्रा में तंबाकू बिक्री और उसका सेवन धड़ल्ले से चल रहा है। महम रोड स्थित शगुन वाटिका के समीप बाल कल्याण परिषद की दो दुकानों में भी पिछले लंबे अर्से से तंबाकू धड़ल्ले से बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को दी गई।
इसके बाद बाल कल्याण अधिकारी ने दो दुकानदारों को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर अवैध रूप से तंबाकू बिक्री को बंद किए जाने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में धुएं के कश मे उड़ा रह नियमों की धज्जियां शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस मामले में स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की तरफ से जिला उपायुक्त को शिकायत दी गई। महम रोड स्थित शगुन वाटिका के समीप बाल भवन परिसर में अलॉट की की दो दुकानों में पिछले लंबे अर्से से तंबाकू बेचा जा रहा है।
महम रोड पर बड़ चौक से लेकर महम गेट तक करीब चार शिक्षण संस्थान और स्कूल चल रहे हैं। यहां कोचिंग सेंटर भी हैं, जिनके अंदर पढ़ाई करने आने वाले किशोर अवस्था के बच्चे भी यहां बैठकर तंबाकू में धुएं के कश लगाते रहते हैं। जिन्हें रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम भी नहीं आती और न ही जिला प्रशासन कोई संज्ञान ले रहा है। इसी तरह शहर के हांसी गेट से पंचायत भवन मार्ग पर भी कोचिंग सेटरों में कच्ची उम्र के बच्चे अवैध हुक्का बार चलाने वालों के यहां जुटे रहते हैं। ये बच्चे शौक के चक्कर में नशे के आदी भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने 16 नवंबर को जिला बाल कल्याण अधिकारी और उपायुक्त को शिकायत दी। बाल भवन परिसर की दो दुकानों में अवैध रूप से तंबाकू बिक्री के साथ वहां बैठकर किशोर अवस्था के बच्चों को भी नशे की गर्त में धकेले जाने की शिकायत दी। जिस पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कदम उठाया और दोनों दुकानदारों को तंबाकू बिक्री की अवैध गतिविधियों को बंद कराने का आदेश दिया है।
बाल कल्याण परिषद परिसर की ये दो दुकानें काफी पहले अलॉट की गई हैं। इन दुकानों में फिलहाल तंबाकू बिक्री किया जा रहा था। इसकी शिकायत भी हमें प्राप्त हुई थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से इन दोनों दुकान अलॉट होने वाले मालिकों को नोटिस जारी कर अवैध रूप से तंबाकू बिक्री व नशे का सामान बेचना बंद करने का नोटिस जारी किया है। अगर इसके बावजूद भी ये तंबाकू बिक्री बंद नहीं करते हैं तो दुकान अलॉट रद्द किए जाने के साथ-साथ इनके खिलाफ संबंधित एक्ट के तहत भी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
-ओमप्रकाश, जिला बाल कल्याण अधिकारी, भिवानी।