{"_id":"67c1f3fa21f2a6923801b2fe","slug":"district-and-sessions-judge-inspected-the-jail-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-130641-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण
Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया।
भिवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन देशराज चालिया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन देशराज चालिया ने जेल बैरक के शौचालय और स्नानघर की साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जेल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने गंभीरता दिखाई और इसके लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की आवश्यकता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मुफ्त कानूनी सेवाएं प्राप्त कर सकता है। यह पहल न्यायिक प्रक्रिया में कैदियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन देशराज चालिया ने कैदियों और हवालातियों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की।
उन्होंने उनकी केसों में आ रही कठिनाइयों को सुना और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसलर के चीफ अधिवक्ता राधेश्याम शर्मा, डिप्टी चीफ अधिवक्ता नरेंद्र कांटिवाल व अधिवक्ता बबली पंवार, सहायक विनोद तंवर मौजूद रहे।