{"_id":"6a0e17d1ad9efc0b830daf97","slug":"distance-learning-will-reduce-the-distance-the-desire-to-study-while-working-will-no-longer-be-unfulfilled-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151386-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दूरस्थ शिक्षा की कम होगी दूरी, काम के साथ पढ़ाई की इच्छा नहीं रहेगी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दूरस्थ शिक्षा की कम होगी दूरी, काम के साथ पढ़ाई की इच्छा नहीं रहेगी अधूरी
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट।
भिवानी। अब कामकाजी लोगों की पढ़ाई की इच्छा अधूरी नहीं रहेगी क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दूरस्थ शिक्षा की पहुंच को और आसान बनाते हुए प्रदेश के 22 जिलों में मुक्त विद्यालय के करीब 150 अध्ययन केंद्र शुरू किए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा व्यवस्था भी अलग से की जाएगी और प्रश्नपत्र भी नियमित विद्यार्थियों से भिन्न होंगे।
साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत पहली परीक्षा सितंबर/अक्तूबर 2026 में और दूसरी परीक्षा मार्च-2027 में कराई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार मुक्त विद्यालय अध्ययन केंद्रों में अधिकतम 500 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा सकेगा। ये केंद्र केवल तीनों संकायों वाले मान्यता प्राप्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में ही खोले गए हैं।
इन केंद्रों में अधिकतम 30 दिन तक रविवार के दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से अध्ययन केंद्रों को दसवीं कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी के 300 रुपये और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी के लिए 400 रुपये मानदेय का वार्षिक भुगतान भी किया जाएगा। साथ ही इन केंद्रों में विद्यार्थियों का रिकॉर्ड तीन साल तक सुरक्षित रखना अनिवार्य किया गया है। दसवीं कक्षा के मुक्त विद्यालय विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान में उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा जैसा कि नियमित परीक्षार्थियों के लिए लागू है।
विज्ञापन
अध्ययन केंद्रों से जुड़े विद्यार्थियों को नहीं लगानी होगी मुख्यालय तक दौड़
दसवीं और बारहवीं की मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय तक नहीं जाना होगा। सभी आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। इन केंद्रों पर अधिकतम 30 दिन की कक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी भी अध्ययन केंद्रों से ही उपलब्ध कराई जाएगी। नियमित विद्यार्थियों से अलग इनका पाठ्यक्रम और परीक्षा व्यवस्था रहेगी क्योंकि इनके प्रश्नपत्र और परीक्षा केंद्र अलग होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय मुक्त विद्यालय की तर्ज पर प्रदेशभर के 22 जिलों में अध्ययन केंद्र खोलने का फैसला लिया था। इसी के अनुरूप करीब 150 अध्ययन केंद्र खोले जाने के लिए बोर्ड मुख्यालय के पास आवेदन आ चुके हैं। सितंबर-अक्तूबर में ही मुक्त विद्यालय की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराई जाएगी। इसके बाद साल में दो बार परीक्षा फार्मूले के तहत मुक्त विद्यालय की मार्च-2027 में अगली परीक्षा होगी। -डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।