फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diseases like mental illness and depression are becoming common in nuclear families: Dr. Nandini Lamba

एकल परिवार में मनोरोग और डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो रही आम : डॉ. नंदिनी लांबा

Sat, 26 Apr 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Diseases like mental illness and depression are becoming common in nuclear families: Dr. Nandini Lamba
कैरू  के राजकीय महिला महाविद्यालय में मनोरोग चिकित्सक डॉ नन्दिनी लाम्बा को सम्मानित करते महाविद
तोशाम/कैरू। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय कैरू व सीएचसी कैरू में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामान्य अस्पताल भिवानी से मनोरोग चिकित्सक डॉ. नंदिनी लांबा रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीपिका व व्हाइट क्रॉस सोसाइटी की निदेशक पूनम कुमारी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मनोरोग चिकित्सक डॉ. नंदिनी लांबा ने कहा कि मनोरोग और डिप्रेशन जैसी बीमारियां आम हो रही हैं। इसकी प्रमुख वजह एकल परिवार हैं। पूर्व में जब संयुक्त परिवार होते थे, तो लोग तनाव के दिनों में अपनी परेशानियों को परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ बांट कर अपनी मुश्किलों को कम कर लेते थे। इससे वह अवसाद की स्थिति में नहीं आ पाते थे।
विज्ञापन

डॉ. लांबा ने छात्राओं से आह्वान किया की स्क्रीन टाइम एक घंटे से ज्यादा न हो, इससे ब्रेन के सेल डैमेज होते हैं। जो दोबारा नहीं बनते। इसलिए सोशल मीडिया का कम से कम प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट क्रॉस सोसाइटी की निदेशक पूनम कुमारी ने कहा कि मनोरोग को लेकर भ्रांतियों में न उलझें और सही ढंग से समयानुसार योग्य मनोचिकित्सक से उपचार करवाना चाहिए। इस दौरान पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सोनू, डॉ. यशपाल, डॉ. विनीत, डॉ. सुमीत, डॉ. अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed