फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Discord in BJP : Bhavani Pratap filed his wife's nomination as an independent

भाजपा में कलह : भवानी प्रताप ने पत्नी का निर्दलीय कराया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Discord in BJP : Bhavani Pratap filed his wife's nomination as an independent
भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर एक सर्वसमाज की बैठक करते पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए टिकट नहीं मिलने से कई भाजपाई नाराज हैं। नप के पूर्व चेयरमैन, भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवानी प्रताप ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक कर अपनी पत्नी प्रीति का निर्दलीय नामांकन करवाया। वहीं पंजाबी समाज ने भी बैठक कर नाराजगी जताई। दिनभर भाजपा नेता नाराज लोगों को मनाने में लगे रहे।
विज्ञापन

भवानी बोले - जनता की मांग पर कराया नामांकन
टिकट नहीं मिलने से नाराज नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप सिंह ने बैंक्वेट हॉल में सर्वसमाज की बैठक की। इसमें निर्दलीय चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। भवानी प्रताप नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन होने के अलावा भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है। वह विस्तारक भी रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रहे हैं। भवानी प्रताप ने कहा कि जनता की आवाज पर हीं उन्होंने अपनी पत्नी को चेयरपर्सन के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में राजपूत, ब्राह्मण, पंजाबी, बनिया, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लोगों के हितों की अनदेखी की गई है। करीब डेढ़ घंटे तक मंथन करने के बाद जनता ने भवानी प्रताप की पत्नी प्रीति को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया। इसके बाद जुलूस के रूप में लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे। वहां पहुंचकर भवानी प्रताप की पत्नी प्रीति ने अपना नामांकन पर्चा एसडीएम के समक्ष दाखिल किया। भवानी ने स्वयं का भी वार्ड सात से पार्षद पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन

तीन पदाधिकारियों ने छोड़ी भाजपा, आलोक तिगड़ाना ने सीट छोड़ने का किया एलान
महापंचायत में राजपूत, ब्राह्मण, पंजाबी, बनिया, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के किसी भी व्यक्ति को टिकट न दिए जाने के विरोध में शहरी मंडल अध्यक्ष सुभाष ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इनके अलावा शहरी मंडल के महामंत्री सोनू गुर्जर, शहरी महामंत्री नगर मंडल कृष्ण नंबरदार, महिला सचिव वीना ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। दूसरी तरफ आरजेपी के नप चेयरमैन उम्मीदवार गांव तिगड़ाना निवासी आलोक सिंह ने भवानी प्रताप सिंह के लिए अपना टिकट छोड़ने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी समुदाय ने लगाया अनदेखी का आरोप
टिकट वितरण से खफा पंजाबी समुदाय के लोगों ने भी कृष्णा कॉलोनी में पंजाबी कम्यूनिटी सेंटर में बैठक की। इसमें पांच से छह ऐसे लोग थे, जो भाजपा से टिकट के दावेदार थे। बैठक में टिकट वितरण से सभी नाराज दिखे। बैठक में पंजाबी समुदाय के प्रतिनिधि को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की भी बात उठी, मगर सहमति नहीं बन पाई। करीब दो घंटे तक बैठक चली, जिसमें जमकर नाराजगी जाहिर की गई।

नाराजों को मनाते दिखे भाजपा नेता
टिकट नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवारों को मनाने में शनिवार को दिनभर भाजपा नेता लगे रहे। स्वयं प्रत्याशी प्रीति मान के पति हर्षवर्धन मान कुछ नाराज भाजपा नेताओं के घर पहुंचे। उन्हें मनाया और चुनाव में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed