{"_id":"67d306351a24fb212702b497","slug":"dhanana-was-first-and-gaddi-khedi-was-second-in-the-circle-kabaddi-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131276-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में धनाना प्रथम व गद्दी खेड़ी द्वितीय रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में धनाना प्रथम व गद्दी खेड़ी द्वितीय रही
Thu, 13 Mar 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के बेस्ट रैडर को सम्मानित करते डाॅ. फूल सिंह धनाना।
भिवानी। गांव धनाना में निर्माणाधीन बाबा ब्रह्मचारी गोशाला में एक दिवसीय प्रदेशस्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
बाबा ब्रह्मचारी गोशाला कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेश रोहिल्ला व डॉ. फूल सिंह धनाना ने बताया कि सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 29 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें पहले स्थान पर धनाना की टीम, द्वितीय स्थान पर गद्दी खेड़ी की टीम रही। जिन्हें क्रमश : एक लाख 11 हजार रपये व 81 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर का इनाम विनीत खरकड़ा के नाम रहा। इस मौके पर बाबा ब्रह्मचारी कमेटी के सदस्य रामपाल प्रधान, शमशेर उपप्रधान, बलबीर पीटीआई सचिव, आईजी राजपाल सिंह, मनीष फौजी, सूबेदार हरिकिशन, कालू सरपंच, कुलदीप प्रधान, काला नंबरदार, राज मैनेजर, वेदपाल जांगड़ा सरपंच मौजूद रहे।