फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dham Hanuman temple built on the illegal construction in the morning, people demolished

हनुमान धाम मंदिर पर रातों रात बनाए अवैध निर्माण, लोगों ने ढहाए

Wed, 06 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 06 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dham Hanuman temple built on the illegal construction in the morning, people demolished
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर की जमीन पर रातों रात कुछ लोगों ने प्लॉट काट दिए। करीब छह सौ गज जगह पर प्लॉट काटे गए। मंदिर के महंत चरणदास सुबह मौके पर पहुंचे तो अवैध निर्माण किया जा रहा था। बाद में अवैध निर्माण रुकवाया गया। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पर आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने बनाए गए निर्माण तोड़ दिए।
विज्ञापन

हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर की 13 किल्ले जमीन है। मंदिर से कुछ दूरी पर मंदिर की ही करीब छह सौ एकड़ जमीन पर सोमवार रात को कुछ लोगों ने प्लॉट काटे और नींव भर दी। मंगलवार सुबह भी मजदूर वहां निर्माण कार्य में जुटे थे। सूचना पर मंदिर के महंत चरणदास मौके पर पहुंचे और मजदूरों से पूछा तो मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें लगाया है। वे ठेकेदार को नहीं जानते। जिसके बाद उन्हें निर्माण से रोक दिया गया। महंत को वहां देख आसपास की कॉलोनियों के लोग भी वहां पहुंच गए और जब पता चला कि मंदिर की जगह में अवैध निर्माण किए जा रहे है तो लोगों ने दीवारें तोड़ दी। महंत चरणदास ने बताया कि मंदिर की करीब छह सौ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे थे। वहां निर्माण रुकवाया गया है। अभी तक कोई ठेकेदार या अन्य उनसे मिलने नहीं आया है। जगह मंदिर की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed