फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devotees going to Gogamedi fair are not getting space in trains

Bhiwani News: गोगामेड़ी मेले जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

Sat, 02 Sep 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees going to Gogamedi fair are not getting space in trains
लोहारू रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। 
लोहारू। आगामी आठ सितंबर को गोगा नवमी पर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर लगने वाले मेले के लिए हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल से श्रद्धालुओं का आना जारी है। सादुलपुर व गोगामेड़ी की ओर जाने वाली ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है और श्रद्धालुओं को जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल गोगामेड़ी में गोगा नवमी के मौके पर पूरे भाद्र माह मेला लगता है। लेकिन इसके बावजूद मेले में आने वाली भीड़ से बचने के लिए अनेक श्रद्धालुओं का आवागमन पहले से ही शुरू हो जाता है। सतनाली से होकर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं और यात्रियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सभी धर्मों के लोग करते हैं मेले में शिरकत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोगामेड़ी के मेले में हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यह पवित्र तीर्थ-स्थल सर्वधर्म समभाव का एक अनूठा केंद्र है। यहां हिंदू, मुसलमान और सिख एक साथ बाबा की पूजा अर्चना करने आते हैं। गोगामेड़ी में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद की पूर्णिमा तक पूरे एक माह मेला लगता है। राजस्थान सरकार मेले के लिए व्यापक प्रबंध करती है और प्रदेश सरकार के देवस्थान विभाग ने इस बार भी यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया है। गोगामेड़ी में श्रद्धालु सर्वप्रथम गुरु गोरखनाथ की समाधि पर सजदा करते हैं और बाद में गोगाजी के यहां पूजा कर ऐतिहासिक तालाब में स्नान करते हैं। श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने के लिए उस वृक्ष को धागा भी बांधते हैं जिसके नीचे गोगा जी ने तपस्या की थी। उत्तर प्रदेश से गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि गोगाजी की काफी मान्य है और गोगामेड़ी हमारे लिए आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष वहां जाते हैं। वहीं, गोगामेडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोहारू में कार सेवा शुरू हो गई है और स्वयंसेवकों व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पिछले अनेक वर्षों से यात्रियों को मुफ्त भोजन-पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed