फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Development work started in Loharu constituency with an amount of 5.26 crore

Bhiwani News: लोहारू हलके में 5.26 करोड़ की राशि से विकास कार्य शुरू

Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Development work started in Loharu constituency with an amount of 5.26 crore
बहल। जिला परिषद कोटे के तहत लोहारू हलके में बहल, सिवानी व लोहारू ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर कुल 5.26 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा कि पूरे भिवानी जिले में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अनिता मलिक ने बताया कि चहड़ कला में 13.90 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण, मंढोली गांव में सार्वजनिक चौक में शेड निर्माण पर 19.97 लाख रुपये, हरियावास गांव में रास्ता निर्माण पर 10.63 लाख रुपये, पातवान गांव में शेड निर्माण पर 15.90 लाख रुपये, तथा मंढोली कला में एससी चौपाल निर्माण पर 14.79 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर 17 में वाटर कूलर के लिए 15 लाख रुपये, जिम के लिए 12 लाख रुपये तथा बैरान, गोपालवास और मंढोली में बस क्यू निर्माण के लिए 30 लाख रुपये जारी किए गए हैं। श्यारपुर में नाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, खेड़ा में गली निर्माण के लिए 13 लाख रुपये और वार्ड नंबर 22 में जिम के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़वा गांव में शेड निर्माण (4.41 लाख), स्वागत द्वार निर्माण (4.41 लाख), कसरा निर्माण (3.25 लाख), सैन समाज चौपाल (5.8 लाख), नायक चौपाल हॉल (9.43 लाख), तथा पार्क निर्माण (37 लाख) के कार्य भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न ढाणी क्षेत्रों में जोहड़ खोदाई, पाइप लाइन, गली निर्माण और शेड निर्माण के लिए भी कई लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा कि जिला परिषद के कोटे से विकास कार्यों को तेज गति से पूरा कर क्षेत्र के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed