{"_id":"57c2e5cd4f1c1b5f6fd4f316","slug":"development-secter-charge-self-improment-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर वासी नहीं भरेंगे डेवलपमेंट चार्ज, स्वयं कराएंगे विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर वासी नहीं भरेंगे डेवलपमेंट चार्ज, स्वयं कराएंगे विकास
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरसे से खस्ताहाल सड़कों से परेशान और पिछले कुछ माह से सफाई नहीं होने से परेशान सेक्टर वासियों ने रविवार को बैठक कर अहम फैसले लिए। फैसला लिया कि अब सेक्टर वासी स्वयं सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त करेंगे। सड़कों की मरम्मत का काम भी अपने स्तर पर कराएंगे और खाली प्लॉटों से झाड़ियां कटवाएंगे। यह सब होगा डेवलपमेंट चार्ज की राशि से। सेक्टर वासियों ने फैसला किया है कि वे डेवलपमेंट चार्ज नहीं देंगे और इस राशि से ही सेक्टर की व्यवस्था सुधारेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि जबरन वसूली के प्रयास हुए तो लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जाएगा। करीब तीन महीने पहले सरकार ने सेक्टरों की जिम्मेदारी हुडा से लेकर नगर परिषद को सौंप दी थी। उसके बाद से सेक्टरों की हालत बदहाल है। सड़कों का मामला कंज्यूमर कोर्ट तक जाने के बावजूद सड़के बदहाल है। करीब दो महीने पहले सफाई का ठेका भी खत्म हो चुका है और अब सेक्टरों में सफाई कर्मचारी ही नहीं आ रहे। स्ट्रीट लाइटें ठप पड़ी है।
इसी मसले पर रविवार को दी वेलफेयर एसोसिएशन फॉर न्यू हाउसिंग बोर्ड एंड हुडा सेक्टर 13 की बैठक प्रधान विजय पंचगावा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हुडा सेक्टर 13 और न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इन दिनों बनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। सेक्टर वासियों ने कहा कि वे सभी मंत्रियों, अधिकारियों से सेक्टर की समस्याओं बाबत गुहार लगा चुके हैं मगर उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनसे बेहतर सर्विस के नाम पर सर्विस चार्ज लिया जाता है और सुविधा की बात करें तो टूटी सड़के, गंदगी के ढर, झाडियां, ठप सीवर व्यवस्था। बैठक में निर्णय लिया गया कि वे एक सप्ताह इंतजार करेंगे और अगले सप्ताह से अपने स्तर पर ही सड़कों के गड्ढे भरवाकर मरम्मत करवाएंगे। सफाई के लिए अपने स्तर पर ही सफाई कर्मचारी नियुक्त करेंगे। यदि जबरन डेवलमेंट चार्ज वसूलने के प्रयास किए गए तो इसका विरोध करते हुए लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जाएगा। बैठक में सदानंद रेवाड़ी, गजे सिंह यादव, विरेंद्र यादव, विनोद गाबा, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक सिरोहा, रघुवीर, युद्धवीर, डीपी श्योराण, प्रोमिला सुहाग, आनंद शास्त्री, शमशेर सिंह, जगवीर, हरि सिंह, डा. तुलसी राम आदि मौजूद रहे।
ये हैं मुख्य समस्याएं
सड़क में गड्ढे ही गड्ढे : सेक्टर की सारी सड़कों में गड्ढे बने हैं। टूटी सड़कों में बरसाती मौसम में जलभराव के कारण ज्यादा समस्या बनती है। सेक्टर वासी इसके लिए कंज्यूमर कोर्ट तक जा चुके हैं।गंदगी के ढेर: सेक्टर में पिछले करीब डेढ़ महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे। ऐसे में सेक्टर वासी खाली प्लॉटों, सड़क किनारे ही कचरा फेंक रहे हैं। घरों में निकल रहे सांप: सेक्टर के खाली प्लॉटों में बड़ी-बड़ी झाडियां उगी हैं। बरसाती मौसम में इनमें रह रहे सांप घरों में घुस रहे हैं। पिछले सप्ताह एक पालतू कुत्ते की सांप के काटने से मौत हो गई। घर में अकेली एक महिला के यहां बड़ा सांप निकला। स्ट्रीट लाइट ठप, पार्क बदहाल: सेक्टर की 25 से 30 फीसदी स्ट्रीट लाइटें ठप है। पार्क भी बदहाल है।