फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deputy Chief Minister did public dialogue in the city, solved the problems on the spot

Bhiwani News: उप मुख्यमंत्री ने शहर में किए जनसंवाद, मौके पर किया समस्याओं का समाधान

Fri, 19 May 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister did public dialogue in the city, solved the problems on the spot
 कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। 
भिवानी। चुनावों की आहट से पहले ही बड़े नेता अब जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शहर में 24 से अधिक जगहों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं। इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि अब समय को देखते हुए वे सार्वजनिक भवनों व चौपालों का प्रयोग बच्चों के शिक्षा क्षेत्र को लेकर ई-लाईब्रेरी स्थापित करने में प्रयोग करें। चौटाला ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, सीवरेज सहित अनेक समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

हनुमान गेट स्थित बाबा नाथू नाथ मंदिर में कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा करते हुए कहा कि करीब दो हजार गज जमीन जो 14 अप्रैल 1988 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने डॉक्टर भीमराव राव आंबेडकर समिति को दी थी, उस जमीन को अब एक से डेढ़ महीने के अन्दर ही निशानदेही कर समिति को दिलाई जाएगी। जिसको लेकर जिला प्रशासन को आदेश दे दिए गए हैं। दादरी गेट न्यू हाउसिंग क्षेत्र में दिव्यांग मीटू नारंग ने उप मुख्यमंत्री चौटाला को बताया कि कौशल विकास निगम के तहत उसकी नियुक्ति घर से दूर दी जा रही है, इस पर चौटाला ने अधिकारियों से बात कर उसको घर के नजदीक ज्वाइनिंग देने को कहा। चौटाला ने डिजिटल लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बावडी गेट स्थित अनुसूचित जाति के श्मशान घाट की चाहरदीवारी के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने दक्ष प्रजापति समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला के अधूरे पड़े कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। हनुमान ढ़ाणी जोहड़ी मंदिर कार्यक्रम में महंत चरण दास ने चौटाला का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कमरा उपलब्ध करवाने पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करवा दी जाएगी। पीपली वाली जोहड़ी कार्यक्रम में लाइनपार क्षेत्र सूर्य नगर निवासियों ने डिप्टी सीएम को बताया कि वे 40 साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन अब तक उनके यहां पीने के लिए पेयजल की लाइन नहीं डाली गई है, इससे नागरिकों को काफी परेशानी होती है। इस पर चौटाला ने उसी समय जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्यालय चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की और विभाग के जिलाधिकारियों को इसका एस्टीमेट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 तक सभी गांवों में होगी लाइब्रेरी
उप मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 950 लाइब्रेरी अलॉट की जा चुकी हैं और आने वाले 2024 के चुनाव तक प्रदेश के सभी गांवों में ई-लाइब्रेरी अलॉट कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में भी ई-लाइब्रेरी खोलने के प्रयास किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद बच्चों को अपने घर के नजदीक ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सुविधा मिले। उप-मुख्यमंत्री श्री चौटाला ने टाययान पाना, कमला नगर, दादरी गेट, न्यू हाउसिंग बोर्ड, हनुमान गेट, कन्हीराम अस्पताल, पतराम गेट, हनुमान ढ़ाणी, पीपली वाली जोहडी, विकास नगर, इन्दिरा कॉलोनी, घंटाघर चौक, किरोड़ीमल मंदिर, हरजीकान चौक, सिटी पुलिस स्टेशन के नजदीक, खाड़ी मोहल्ला, अनाज मंडी, जीतू वाला जोहड़, सेवा नगर के कार्यक्रमों में शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनीं।
------------------------------------------
ये रहे मौजूद
विजय सिंह गोठड़ा, जोगेंद्र बागनवाला, नरेश द्वारका, ईश्वर मान, जितेंद्र शर्मा, उमेद गौरीपुर, जगदीश धनाना, रविंद्र पटौदी, यसवीर घनघस, अजीत तंवर, कृष्ण बजीना, सीताराम सिंगल, रिशिपाल फोगाट, सुरेंद्र राठी, शंकर आहूजा, सेठी धनाना, राजकुमार ओबरा, प्रदीप गोयल, कृष्ण वर्मा, जसवीर मुंढाल, रमेश ठेकेदार, मामन प्रजापति, मनोज यादव, राजू मेहरा, सनी पहलवान, राजवीर तालु, बलराज चौहान, अमित नंबरदार, राजेंद्र कस्बा, आजाद गिल, राजकुमार रतेरा, सुरेश बागड़ी, बबलू प्रजापति, बल्लू बामला, दीपक शिवाड़ा ,कपूर बाल्मीकि मदन यादव, सुरेंद्र किलका, अशोक सिहाग ,अवतार सांगवान, मेहर चंद सांगवान, आशु बाल्मीकि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed