फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dental OPD in Civil Hospital will get new chairs, Implant Centre will also be started.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में डेंटल ओपीडी को मिलेंगी नई चेयर, इंप्लांट सेंटर भी होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dental OPD in Civil Hospital will get new chairs, Implant Centre will also be started.
मेडिकल कॉलेज में दवा के लिए लाइनों में लगे मरीज।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में सुविधाओं का विस्तार करते हुए तीन नई डेंटल जांच चेयर लगाई जाएंगी और डेंटल इंप्लांट सेंटर भी शुरू किया जाएगा जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 मरीज अपने दांतों की जांच के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां पांच डेंटल चेयर लगी हुई हैं लेकिन इनमें से दो को कंडम घोषित किया जा चुका है जिसके चलते उनका उपयोग नहीं हो रहा। इस कारण चिकित्सकों को जांच करने में अधिक समय लगता है और ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन

यदि सभी चेयर सुचारू रूप से कार्य करें तो चिकित्सकों को जांच में सुविधा होगी और मरीजों को भी अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल तीन चेयर के चलते मरीजों की जांच व इलाज में अधिक समय लग रहा है। दांतों की सफाई में ही लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है जिससे अन्य मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंटल इंप्लांट की सुविधा भी होगी शुरू : जिला नागरिक अस्पताल में दांतों से संबंधित मरीजों को राहत देने के लिए डेंटल इंप्लांट सेंटर भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही मरीजों को अस्पताल में ही यह सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि डेंटल इंप्लांट सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अभी तक मरीजों को इंप्लांट के लिए बाहर जाना पड़ता है, जहां औसतन 50 से 70 हजार रुपये तक खर्च आता है जिसके कारण कई मरीज इलाज अधूरा छोड़ देते हैं। डेंटल इंप्लांट टूटे या गायब दांतों की जगह कृत्रिम दांत लगाने की एक आधुनिक और स्थायी प्रक्रिया है। इसमें टाइटेनियम से बने छोटे पेंच को शल्य चिकित्सा के माध्यम से जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है जो दांत की जड़ की तरह कार्य करता है।

इसके ऊपर कृत्रिम दांत (क्राउन) लगाया जाता है जो दिखने और चबाने में प्राकृतिक दांत जैसा होता है। यह प्रक्रिया लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और मरीज की चबाने की क्षमता व मुस्कान दोनों को बेहतर बनाती है। इसके शुरू होने से जिले के दंत रोगियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed