फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dengue sting in Rohnat, Dinod Gate and Kirtinagar, three new cases surfaced

Bhiwani News: रोहनात, दिनोद गेट और कीर्तिनगर में डेंगू का डंक, तीन नए केस आए सामने

Tue, 19 Sep 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting in Rohnat, Dinod Gate and Kirtinagar, three new cases surfaced
ग्रामीण क्षेत्र में ब्लड की जांच करता स्वास्थ्य विभाग की टीम।
फोटो: 36
विज्ञापन

रोहनात, दिनोद गेट और कीर्तिनगर में डेंगू का डंक, तीन नए केस आए सामने
- लोक गायक कंवरपाल कलिंगा की 16 डेंगू रिपोर्ट आई थी निगेटिव
- कलिंगा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाई एंटी लारवा एक्टिविटी
- डेंगू के अब तक जिले में हुए 36 केस, बाहर से आने वाले 77 केसों की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले में लगातार डेंगू का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक दे रहा है। डेंगू मच्छर के डंक से गांव रोहनात, शहर के दिनोद गेट व कीर्ति नगर में तीन डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं लोक गायक कंवरपाल की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने 16 सितंबर को उसकी डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि की है।
अब तक जिले में डेंगू के 36 केस और बाहर से आने वाले 77 केसों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। गांव कलिंगा में लोक गायक के घर के आसपास मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई और परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच की। हालांकि परिजनों में अभी तक कोई लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोक गायक कंवरपाल की मौत की वजह छाती में संक्रमण बताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव रोहनात, शहर के कीर्ति नगर और दिनोद गेट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची और एंटी लारवा गतिविधि चलाने के साथ साथ फोगिंग भी कराई गई। ग्रामीण क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप लगातार देखा जा रहा है। यही वजह है कि जिले में डेंगू के रोजाना ही दो से तीन नए मामले सामने आ रहे हैं। जिले में सोमवार को डेंगू के 33 मामले दर्ज किए गए, जो मंगलवार को 36 तक पहुंच गए। इसी तरह बाहर से आने वाले डेंगू के 77 पॉजिटिव केस की स्वास्थ्य विभाग पुष्टि कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को भी फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में पाॅजिटिव मामले मिले हैं वहां की स्वास्थ्य विभाग भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मंगलवार को डेंगू के तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। गांव कलिंगा के लोक गायक कंवरपाल की डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसने ये टेस्ट रोहतक पीजीआई रेफर होने से पहले गांव में कराया था। निजी अस्पताल ने भी कंवरपाल की मौत सीने में संक्रमण की वजह से बताई है। कंवर पाल ने अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें उसकी छाती में पानी बताया गया था। उसे खून की उल्टी आई थी। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विभाग ने गांव में परिजनों की भी जांच की है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed