{"_id":"674fea049fa7cc5f63000a46","slug":"dengue-sting-becomes-fatal-three-new-positives-found-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126663-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घातक हुआ डेंगू का डंक, तीन नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घातक हुआ डेंगू का डंक, तीन नए पॉजिटिव मिले
Wed, 04 Dec 2024 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी।
भिवानी। डेंगू का डंक अब घातक होता जा रहा है। मंगलवार को जिले में डेंगू के तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संभावित इलाकों में घर-घर बुखार के मरीजों की जांच की है। अब तक जिले में डेंगू के 167 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
मौसम में बदलाव के बावजूद डेंगू का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। जिले में डेंगू के मंगलवार को तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें एक पॉजिटिव शहर के जैन चौक क्षेत्र से मिला है जबकि दो केस ग्रामीण क्षेत्र हैं। इसमें लोहारू क्षेत्र के गांव शहर पाजु व गांव प्रेमनगर में भी दो पॉजिटिव शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार पॉजिटिव मिल रहे केसों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। वहीं संभावित इलाकों में घर-घर बुखार के मरीजों की भी जांच की जा रही है। शहरी और ग्रामीण दायरे में अब फॉगिंग का काम भी धीमा हो चुका है, लेकिन डेंगू के डंक का खतरा अभी नहीं टला है। ऐसे में शहरी और ग्रामीण दायरे में फॉगिंग के काम में तेजी लाने की भी जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए संभावित जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वेक्षण कर बुखार पीड़ितों की पहचान कर उनका उपचार कर रही हैं। शहरी और ग्रामीण दायरे में भी फॉगिंग कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू मरीजों के उपचार के लिए पुख्ता बंदोबस्त हैं।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।