फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dengue figure reached 50 in the district, 13 patients admitted to the hospital

जिले में 50 पर पहुंचा डेंगू का आंकड़ा, 13 मरीज अस्पताल में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue figure reached 50 in the district, 13 patients admitted to the hospital
भिवानी। जिले में डेंगू मच्छर के डंक का कहर घातक स्थिति में पहुंच गया है। इसकी वजह से डेंगू के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार देेर शाम डेंगू के तीन मरीज मिले और शनिवार को पांच नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 50 पहुंच गया है, जिनमें से 13 मरीज नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 141 टीम एंटी लारवा अभियान में जुटी हैं। स्वास्थ्यकर्मी लोगों को घर-घर जाकर डेंगू मच्छर से बचाव के बारे में सावधान कर रहे हैं। साथ ही बीमार के स्वास्थ्य की जांच भी कर रहे हैं। मौके पर ही मलेरिया की ब्लड स्लाइड और डेंगू के सैंपल ले रहे हैं, ताकि डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव मरीज सामने आ सके और उनका समय पर उपचार हो सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में 63 और ग्रामीण क्षेत्र में 300 लोगों की मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड बनाई हैं। अब तक जिले में 7367 ब्लड स्लाइड बनाई हैं, गनीमत रही कि अब तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला। वहीं डेंगू की जांच के लिए शनिवार को 43 सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर तब आएगी। जिले में डेंगू की जांच के लिए अब तक 693 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

मच्छर का लारवा मिलने पर 3011 को नोटिस जारी
एंटी लारवा अभियान के दौरान लगातार लोगों के घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिला रहा है। साथ ही अधिकतर घरों में सफाई, स्वच्छता की भी कमी पाई गई है। घरों के आसपास जमा गंदे पानी में डेंगू मच्छर पनप रहे हैं, जोकि स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकते हैं। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3011 घरों में नोटिस जारी किया है। जिन्हें सफाई के साथ ही सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने का आह्वान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आ रहे डेंगू आशंकित मरीज
लगातार बढ़ रहे डेंगू के खतरे के साथ ही ओपीडी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी में अधिकतर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रस्त हैं। इस बीमारियों से संबंधित ओपीडी में शुक्रवार को 80 मरीज पहुंचे। इसके अलावा ओपीडी में रोजाना पांच से सात डेंगू आशंकित मरीज भी सामने आ रहे है। चिकित्सक इन मरीजों को डेंगू की जांच करवाने का परामर्श दे रहे हैं।

अस्पतालों में की है व्यवस्था
जिले में डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल और सभी सीएचसी में उचित चिकित्सा सुविधा और दाखिल करने के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। एंटी लारवा अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 141 टीम जुटी हैं, जो नागरिकों को जागरूक कर रही हैं। ये टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी कर रही हैं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed