फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dencha seed, illigal purchasing, record, agriculture minister

कृषि उपनिदेशक ने किया बीज वितरण से जुड़ा रिकॉर्ड तलब

Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
dencha seed, illigal purchasing, record, agriculture minister
भिवानी। ढेंचा बीज की कालाबाजारी मामले में अब कृषि उपनिदेशक ने बीज वितरण से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया है। इस रिकार्ड की कृषि विभाग के अधिकारी जांच कर वास्तविक किसानों के साथ उसका मिलान करेंगे। बीज वितरण कार्यालय से बीज हासिल कर चुके किसानों से भी फोन कर इसकी वास्तविकता जांची जाएगी। वहीं इस खेल में संदिग्ध भूमिका वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिरेगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री के ढेंचा बीज वितरण में जमीन की फर्द लेने के आदेशों के बाद भी सिर्फ आधार कार्ड के जरिए बाहरी लोगों को भी आसानी से ढेंचा बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज वितरण केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ आधार कार्ड लेकिन किसी को भी बीज थमा रहे हैं, उन्हें यह जानना भी जरूरी नहीं समझा कि बीज लेने वाला वास्तव में किसान है या नहीं।
विज्ञापन

हालांकि अभी थी बीज बिक्री केंद्र पर सिर्फ आधार कार्ड के जरिए बाहरी लोगों को बीज आसानी से मुहैया कराया जा रहा है। वीरवार को बीज वितरण केंद्र पर नाबालिग किशोर भी बीज लेने पहुंचे, जिनके किसान होने का कोई सबूत उनके पास नहीं था, मगर फिर भी उन्हें पांच-पांच थैली ढेंचा बीज थमा दिया गया। हरियाणा बीज विकास निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के एक बयान का हवाला देकर सिर्फ आधार कार्ड पर ही ढेंचा बीज उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
बीज वितरण के समय सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी लेना ही अनिवार्य किया हुआ है। इसमें जमीन की फर्द की कोई भी शर्त संबंधी लिखित आदेश हमारे पास नहीं हैं। बीज वितरण में बीज देते समय जांचने का काम बीज बिक्री केंद्र इंचार्ज की जिम्मेदारी है।

- जगदीश चंद्र, विपणन अधिकारी, हरियाणा बीज विकास निगम, भिवानी।
वर्जन:::
बीज वितरण केंद्र से ढेंचा बीज बिक्री किए जाने से जुड़ा समस्त रिकॉर्ड तलब किया गया है। इसकी जांच कृषि विभाग के एसडीओ द्वारा की जा रही है। रिकॉर्ड की जांच के साथ साथ बीज खरीदने वाले किसानों से भी फोन पर बात कर चेक किया जाएगा। अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी मिलती है तो फिर आगामी कार्रवाई के लिए हरियाणा बीज विकास निगम मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक कृषि विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed