फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for roads and service roads for farms

Bhiwani News: एनएच-148बी पर बन रहे बाईपास में पांच गांवों के खेतों के लिए रास्ते व सर्विस रोड की मांग

Thu, 07 Mar 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for roads and service roads for farms
भिवानी। लघु सचिवालय में पांच गांवों के किसानों ने एनएच-14बी पर बन रहे बाईपास निर्माण की वजह से खेतों में प्रवेश और निकासी का रास्ता न होने की समस्या को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हांसी से भिवानी एनएच 148-बी हाईवे बन रहा है। इसका बाईपास गांव-बड़सी जाटान, बड़सी गुजरान, दुर्जनपुर, मिलकपुर, चोरटापुर के खेतों से होकर बनाया जा रहा है। इसमें मिलकपुर से दुर्जनपुर व बड़सी जाटान बड़सी गुजरान व चोरटापुर से बड़सी गुजरान व बड़सी जाटान दो मुख्य मार्ग हैं, जो उपरोक्त पांचों गांवों को जोड़ते हैं, जिन पर कोई भी प्रवेश व निकासी का रास्ता और सर्विस रोड नहीं दिया गया है। इससे ग्रामीणों में बहुत ज्यादा रोष है।
विज्ञापन

बुधवार को बड़सी सहित पांचों गांवों की पंचायत ने मिलकर डीसी के सामने अपनी मांग रखी है। डीसी ने ग्रामीणों को एक सप्ताह का समय मांगा है। एक सप्ताह बाद ग्रामीणों को दोबारा बुलाया है। इस मौके पर सतीश, राजेंद्र, धर्मबीर, राजपाल, सुरेंद्र,रमेश, महेंद्र, रामनिवास, जयबीर, अनूप सिंह, सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed