फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for investigation into rigging in compensation allocation, memorandum submitted

Bhiwani News: मुआवजा आवंटन में धांधली की जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into rigging in compensation allocation, memorandum submitted
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।
लोहारू। लाल बहादुर शास्त्री पार्क में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान पंचायत ब्लाॅक प्रधान रविन्द्र कस्वां की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में किसान मुद्दों पर चर्चा हुई तथा बाद में किसानों ने अपनी मांगों के लिए तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने वर्ष 2020 में ऑफलाइन मुआवजा आवंटन में हुई कथित धांधली की जांच करने, मुआवजा आबंटन से वंचित रहे किसानों को मुआवजा देने, किसानों ने जन सूचना के तहत वर्ष 2023 में किन गांवों में कितना मुआवजा तय किया गया और कितना नुकसान तय किया गया, कितने गांव मुआवजा से वंचित रह गए आदि की रिपोर्ट मांगी। किसानों ने कहा कि किसानों को शीघ्र डीएपी यूरिया की सप्लाई दी जाए, किसानों को शीघ्र ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाए, एमएसपी फसल गारंटी कानून आदि मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। पंचायत में जिला प्रधान मेवा सिहं आर्य, भारतीय किसान यूनियन धर्मपाल बारवास प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव आजाद सिंह भूगंला, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन इंदराज, जिला कोषाध्यक्ष मंदरूप नेहरा ब्लाक संयोजक, रामसिंह शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed