फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for improvement in government system

Bhiwani News: पुरानी पेंशन बहाली और सरकारी तंत्र में सुधार की मांग

Thu, 16 May 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for improvement in government system
लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करना, सेना में अग्निव
भिवानी। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आता जा रहा है। चारों तरफ चुनावी रंग चढ़ने लगा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी चुनावी चर्चा में मशगूल हैं। लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करना, सेना में अग्निवीर की भर्ती को बंद करना और सरकारी तंत्र मेंं सुधार बड़े मुद्दे रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति को बेहतर बनाने, पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध व देश की सीमांत इलाकों को कब्जा मुक्त करने जैसे राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बुजुर्गों का मानना है कि साइलेंट वोटर ही चुनाव की मुख्य धुरी होते हैं।
विज्ञापन

लोग स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहते हैं कि सरकार को लोगों के लिए मूलभूत जरूरतों को पूरा करना चाहिए। सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली में सुधार होना चाहिए। जिससे आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के ज्यादा चक्कर न लगाने पड़े। सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार होना चाहिए। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों में सफाई के साथ-साथ उनकी खस्ता हालत भी सुधारनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की हार-जीत के समीकरण बना रहे हैं। चुनावी चर्चा में मशगूल लोग सिर्फ प्रत्याशियों की हार-जीत के बारे में ही बातें कर रहे हैं। लेकिन वोट किसे देंगे इस बारे में अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। बैठकों में चुनावी चर्चा करते हुए युवा कहते हैं कि इस बार किसी की कोई लहर नहीं दिख रही है। सभी अपनी-अपनी तरफ से चुनाव जितने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। चुनाव को लेकर लोग दो धड़ों में बंटे हैं। कुछ लोग राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय स्थानीय मुद्दों को लेकर वोट देने की बात कहते हैं।

सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार होना चाहिए। जिससे लोगों के कार्य समय पर पूरे हो और सरकारी कार्यालयों के अतिरिक्त चक्कर लगाकर परेशान न होना पड़े। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकारी स्कूल में सुधार होना चाहिए। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आ सकें।

- सोनू युवा।
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए। जिससे सेवानिवृत्त होने के बाद आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति को बेहतर बनाना चाहिए। जिससे अन्य देश भारत में आकर निवेश कर सकें।
- जयवीर, सेवानिवृत्त अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed