{"_id":"6529860cd05841d98a098fe6","slug":"deled-exam-result-declared-bhiwani-news-c-21-hsr1027-239051-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीएलएड का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीएलएड का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित
Fri, 13 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित, री-अपीयर) और प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड जुलाई-2023 की परीक्षा में कुल 32,349 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष नियमित में 16,849 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 8,013 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष नियमित में 11,272 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 7,711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 और प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष री-अपीयर में 2,816 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 1,622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.60 रही है।
उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष री-अपीयर में 313 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 172 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 54.95 तथा द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) में 809 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.89 रही है।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डीएलएड मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष -2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।