फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deependra Lakhlan becomes flying officer in Air Force

Bhiwani News: दीपेंद्र लाखलाण बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 14 Dec 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Deependra Lakhlan becomes flying officer in Air Force
अपने माता पिता के साथ फ्लाईंग अफसर दीपेंद्र लाखलाण। 
भिवानी। लोहारू के गांव पातवाण निवासी दीपेंद्र लाखलाण वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। उनकी पासिंग आउट परेड हैदराबाद मेें हुई। जहां पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सभी कैडेट्स को स्टार लगाकर फ्लाइंग ऑफिसर की उपाधि दी।
विज्ञापन

इस दौरान दीपेंद्र के पिता विनोद लाखलाण, माता गीता श्योराण लाखलाण, चाचा राजेंद्र लाखलाण व चाची डाॅ. रविका श्योराण भी मौजूद रहे। बेटे की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे दीपेंद्र के पिता विनोद लाखलाण व माता गीता श्योराण लाखलाण ने इस सफलता को बेटे के कठोर परिश्रम और लगन को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपेंद्र बचपन से ही लगनशील प्रवृत्ति का है, उसके अध्यापकों ने भी उसकी सफलता में बहुत अधिक योगदान दिया है। दीपेंद्र ने हमेशा ही भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा था, जो आज पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को देते हुए कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन और माता-पिता की वजह से ही वह यह सफलता प्राप्त कर पाया है। उन्हें भारतीय सेना में भत्ती होने की प्रेरणा सेवानिवृत्त सैनिक अपने दादा व आर्मी में कैप्टन अपने भाई दीपांशु से मिलीं। उसका उद्देश्य भारतीय वायुसेना में पूरी मेहनत और लगन से कार्य करना है और वह हर परिस्थिति में देश की बढ़-चढ़कर सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed