फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deepak got first place in race, Gulshan got first place in high jump.

Bhiwani News: दौड़ में दीपक, हाई जम्प में गुलशन ने पाया पहला स्थान

Thu, 14 Mar 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deepak got first place in race, Gulshan got first place in high jump.
भिवानी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की द्वितीय एथलीट मीट का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। जिसके बिना विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास असंभव है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने 800 मीटर के विजेता दीपक चौहान, राहुल, विवेक, सुष्मा, मुस्कान और अंशु को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हाई जम्प में गुलशन तंवर प्रथम, रमन परमार द्वितीय और साहिल गुजरानी तृतीय स्थान पर रहे। हाई जम्प गर्ल्स में रितु प्रथम, रिंकु द्वितीय और तन्नू तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि खेल ही विद्यार्थियों को अनुशासन सिखाते हैं व उनमें पारस्परिक सहयोग की भावना का विकास करते हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलवाते हुए उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों और महिलाओं के हित में चलाए जा रहे विशेष अभियानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जीबीटीएल के प्रमुख विक्रम सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। प्राचार्य डाॅ. गीता गुलिया ने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला व जीबीटीएल के अध्यक्ष विक्रम सिंह को संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed