फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   death of a child in road accident

स्कूल वैन की टक्कर से मासूम की मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 10 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रहे एक तीन साल के मासूम को स्कूल वैन ने टक्कर मारी। इससे मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल वैन चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। एमसी कॉलोनी से बावड़ी गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर गली में दुकानदार बलदेव सिंह का मकान है। बलदेव सिंह की जैन चौक क्षेत्र में जूतों की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका करीब तीन वर्षीय लड़का सोहम घर के बाहर गली में खेल रहा था तो गली में एक स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने आई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बच्चा सोहम घर से निकलकर गली में आया ही था कि वैन ने उसे टक्कर मारी। जिससे उसके सिर में चोट आई। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण मासूम की मौत हुई। हादसे के बाद स्कूल वैन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पूरी गली में मातम छा गया। पूरी गली से लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बच्चे के माता-पिता गहरे सदमे में है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान पर कार्रवाई की। मामले की जांच कर रहे जैन चौक चौकी इंचार्ज एएसआई विद्याधर ने बताया कि स्कूल वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।


10 साल के इंतजार के बाद आई थी घर में खुशी
तीन वर्ष का सोहम अपने माता-पिता का इकलौता था और काफी मन्नताें के बाद सोहम का जन्म हुआ था। दादा पुष्कर राज ने बताया कि बलदेव की शादी के करीब 10 साल बाद सोहम के रूप में घर में खुशी आई थी। काफी मन्नतों के बाद सोहम का जन्म हुआ। परिवार का ही नहीं पूरी गली का लाडला था सोहम। स्कूल वैन चालक ने हमसे हमारा लाडला छीन लिया। उसके पिता की हालत तो ऐसी है कि अस्पताल भी नहीं आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed