फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deadly attack on the main witness and partner in the murder case

हत्या के मामले में मुख्य गवाह और साथी पर किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the main witness and partner in the murder case
बवानीखेड़ा (भिवानी)। एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य गवाह और उसके साथी पर बीच रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर गाड़ी के शीशे तोड़कर 1.35 लाख रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप है। फिलहाल बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में छह नामजद सहित तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ छीनाझपटी सहित हत्या प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी शिकायत में गांव रामुपुरा बलियाली निवासी 27 वर्षीय अमित ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 20 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे अपनी बोलेरो गाड़ी में गांव के ही जितेंद्र उर्फ बटलू के साथ वाया बीरण कच्चे रास्ते से गांव जा रहा था। गाड़ी वह खुद चला रहा था। वे गांव के समीप ड्रेन के पास पहुंचे तो गांव रामुपुरा की तरफ से एक सफेद रंग की कैंपर गाड़ी आई, जिसे रामूपुरा बलियाली का राहुल चला रहा था। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को सामने से सीधी टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी में सवार अन्य लोगों ने तेजधार हथियार से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और अंदर रखी करीब एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। अमित ने पुलिस को बताया कि राहुल व अन्य ने मिलकर 2016 में महेश की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में जितेंद्र मुख्य गवाह है। इसी रंजिश को लेकर राहुल, अशोक, उर्फ मगु, सचिन, आशु, महेंद्र व अन्य ने उन पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर रोहताश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अमित की शिकायत पर आरोपी राहुल, अशोक उर्फ मगु, सचिन, महेंद्र, टडु, आशु व तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास व नकदी छीनने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed