{"_id":"661d7d7acf87bcff8e04f944","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-in-ladawas-canal-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116107-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लाडावास नहर में मिली अधेड़ की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लाडावास नहर में मिली अधेड़ की लाश
Tue, 16 Apr 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
ढिगावा मंडी के लाडावास डिस्ट्रीब्यूटर्स से बरामद शव के साथ ग्रामीण।
ढिगावा मंडी। सोमवार सुबह खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों को लाडावास नहर में अधेड़ व्यक्ति का शव दिखा तो इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से लोहे का 20 फुट का पाइप लगाकर नहर से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद इसकी सूचना लोहारू थाना पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो डालकर मृतक की पहचान करने की कोशिश की। करीब आठ घंटे बाद मृतक की पहचान माढीं पिरानु बाढड़ा निवासी जोगेंद्र (46) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई हुई है।