फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dead body found, assistant post master, police case file

सहायक पोस्ट मास्टर का सड़ा-गला शव मिला

Tue, 15 Jun 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
dead body found, assistant post master, police case file
भिवानी। शहर के लठियावाला जोहड़ के समीप जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की खाली पड़ी सुनसान जगह पर सिविल लाइन पुलिस को एक व्यक्ति का शव सड़ी गली हालत में पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम मौके पर पहुंचे, वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर बुलाई गई। मृतक के चेहरे से उसकी श्नाख्त नहीं हो रही थी। शव से थोड़ी दूर पर ही पर्स और उसके अंदर पहचान के दस्तावेज थे। जिससे उसकी पहचान बाढड़ा वासी 48 वर्षीय रवींद्र के रूप में हुई। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई। वहीं शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मृत रवींद्र न्यू भारत नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ ही रहता था और घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात था। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि रवींद्र शराब पीने का आदी था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शुक्रवार सुबह छह बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके पति की सुबह छह से दस बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन दोपहर तक वह नहीं लौटा। फोन पर उसकी पति से बात भी हुई थी। शनिवार को भी उसके पति से फोन पर बात हुई, लेकिन वह घर नहीं लौटा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसकी शनिवार दोपहर को अधिक शराब पीने की वजह से मौत हो गई। वहीं शव दो दिन तक पुराना होने की वजह से उसमें कीड़े भी चलने लगे थे। मृतक दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन

एसएचओ हरिओम ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed